लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू दिया है। ये इंटरव्यू न्यूज एजेंसी
एएनआई (ANI) को दिया गया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना
साधा है। बता दें कि इंटरव्यू आज शाम 5 बजे प्रसारित किया गया।लोकसभा चुनाव से पहले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू दिया है। ये इंटरव्यू न्यूज एजेंसी एएनआई को दिया
गया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। बता दें इंटरव्यू
आज शाम 5 बजे प्रसारित किया गया। एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने
देशवासियों से कहा कि मेरे फैसले किसी को डराने या किसी को कमतर करने के लिए नहीं
होते हैं। एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा कि मेरे पास बड़ी
योजनाएं हैं। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। मेरे फैसले किसी को डराने या किसी को
कमतर करने के लिए नहीं होते हैं। वे देश के समग्र विकास के लिए बनाए जाते हैं।
विपक्ष को दिया करारा जवाब
जब पीएम नरेंद्र मोदी से विपक्ष के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि एजेंसियां
सरकार के नियंत्रण में हैं, और जब ईवीएम पर सवाल उठाया गया तो उन्होंने कहा,
‘वास्तव में, वे अपनी हार का कारण ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि हार का
दोष सीधे तौर पर उन्हें न दिया जाए।’
एलन मस्क के प्लान पर क्या बोलें PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी से जब एलन मस्क के भारतीय बाजार में प्रवेश और रोजगार सृजन के
बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा ‘एलन मस्क का मोदी समर्थक होना एक बात है, मूलतः वह भारत के
समर्थक हैं…मैं भारत में निवेश चाहता हूं। पैसा किसी का भी लगा हो, पसीना मेरे देश का
लगना चाहिए, उसके अंदर सुगंध मेरे देश की मिट्टी की आनी चाहिए, ताकि मेरे देश के
नौजवान को रोजगार मिले, मेरे देश के युवाओं को रोजगार मिले।’
किसी को डरने की जरूरत नहीं ED CBI पर बोले मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी से जब ‘समान अवसर’ की कमी और ईडी, सीबीआई, ईसी आदि एजेंसियों
पर कथित प्रभाव के बारे में भी पूछा गया। पीएम मोदी ने कहा कि इनमें से एक
भी कानून (ईडी, सीबीआई केस दायर करना) मेरी सरकार द्वारा नहीं लाया गया,
इसके विपरीत, चुनाव आयोग में सुधार मेरी सरकार द्वारा लाया गया। ‘परिवार’ के
करीबी लोगों को चुनाव आयुक्त बनाया गया, जिन्हें बाद में राज्यसभा सीटें और
मंत्रालय मिले…हम (भाजपा) उस स्तर पर नहीं खेल सकते।’
