जिलाधिकारी कार्यालय पर एक युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Poison
पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सार्वजनिक स्थान पर जहर खाकर आत्महत्या
के प्रयास के आरोप में उस पर एक और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस हिरासत में उसका इलाज किया जा रहा है।
बदायूं में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बलात्कार के आरोपी एक युवक
ने कथित रूप से जहर खा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती कराये गये जीतेश नामक
इस युवक ने उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी
और उनके करीबी पर गम्भीर आरोप लगाये हैं।
जिले के उघैती थाना क्षेत्र के छिबऊकलां गांव के निवासी अंकित ने बताया
कि चार दिन पहले एक लड़की ने उसके भाई जीतेश के खिलाफ दुष्कर्म
का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जिलाधिकारी कार्यालय पर एक युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

जीतेश के परिजन का कहना है कि उस लड़की का जो वीडियो सामने आया है
उसमें उसने जीतेश का नाम नहीं लिया था।
उसने अपनी बहन से झगड़ा होना बताया था।
परिजन के मुताबिक मगर लड़की की मां ने जबरन युवक के खिलाफ

इससे परेशान होकर जीतेश आज जिलाधिकारी कार्यालय आया

और उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई

और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

जीतेश ने गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और उनके करीबी विजय पाल

सिंह चौधरी पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

इस बीच, विजयपाल ने संवाददाताओं से कहा कि जीतेश

के खिलाफ मुकदमे में किसी प्रकार का हाथ होने या मंत्री लक्ष्मीनारायण

चौधरी के लिप्त होने से इनकार किया है।

मंत्री ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि वह आज दिशा की मीटिंग

में जनप्रतिनिधियों के साथ विकास भवन में मौजूद थे।

इस बीच उन्हें सूचना मिली कि जीतेश नामक एक युवक

ने उनके कार्यालय पर विषाक्त पदार्थ खा लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »