
सिल्वर ग्लैम और स्टोन वर्क वाली डिजाइन
यह डिजाइन उन लोगों के लिए एकदम सही है। जो अपने लुक में ग्लैमर
और एक्स्ट्रा शाइन चाहती हैं। इस नेल आर्ट में न्यूड, व्हाइट और सिल्वर
ग्लिटर का इस्तेमाल किया गया है। यह देखने में मॉर्डन और एलिगेंट लगता
है। इसमें बड़े-बड़े स्टोन और क्रिस्टल का यूज किया गया है। जो पूरी तरह
से थ्रीडी लुक देने का काम करता है। हर उंगली पर यह स्टोन अलग पैटर्न
में लगाए जाते हैं। जैसे किसी पर पूरी तरह से स्टोन की लेयर है। तो किसी
पर सिर्फ किनारों पर। सगाई या फिर रिसेप्शन जैसे इवेंट के लिए यह
डिजाइन काफी अच्छा है। जिसमें आप वेस्टर्न गाउन पहन रही हों।
यूं पाएं परफेक्ट ब्राइडल ग्लो
अगर आप शादी के लिए ट्रेडिशनल लेकिन रिच डिजाइन देख रही हैं।
तो यह पैटर्न आपके लिए है। इसमें बेस कलर तो डार्क रेड है, लेकिन
असली खूबसूरती गोल्डन रंग के काम की है। इस डिजाइन में गोल्डन
कलर से डिजाइन बनाए गए हैं। यह देखने में रॉयल जेवर की तरह
लगती हैं। वहीं बीच-बीच में छोटे लाल और सुनहरे क्रिस्टल भी लगाए
गए हैं। जिससे कि यह अधिक शाइन करें। यह नेल आर्ट ट्रेडिशनल
लुक के साथ काफी अच्छा लगता है। खासकर तब, जब आपकी ज्वेलरी
मे भी गोल्ड वर्क हो। यह आपके हाथों को रॉयल लुक देने का काम
करता है।यह डिजाइन उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है, जो
गोल्डन या रेड कलर की बजाय कुछ क्लासी ट्राई करना चाहती हैं।
इसमें कई शेड्स के ग्रे और हल्के नीले रंग का इस्तेमाल किया जाता
है। आजकल यह रंग काफी ट्रेंड में है। यह काफी सोफिस्टिकेटेड
लगता है। इस डिजाइन का फोकस एक्सेंट नेल पर है।