
गर्मी और उमस भरे मौसम में मेकअप करना और उसको लॉन्ग-लास्टिंग बनाए
रखना बड़ी चुनौती है। फाउंडेशन लगाने के बाद फेस कुछ समय के लिए तो ठीक
लगता है। लेकिन जैसी ही घर से बाहर जाए, तो फेस पर फिर वही डलनेस नजर
आती है। कई बार स्किन पैची और ऑयली हो जाती है। इसको हर थोड़े समय बाद
ठीक करना एक टास्क बन जाता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि गर्मी और उसम में
स्वेट प्रूफ मेकअप किया ही नहीं जा सकता। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए
हम आपको ह्यूमिडिटी में फाउंडेशन लगाने के कुछ जरूरी टिप्स के बारे में
बताने जा रहे हैं।
फाउंडेशन लगाने के खास टिप्स
गर्मी और उमस के मौसम में फाउंडेशन चेहरे पर सेट रहे, इसके लिए मेकअप
की शुरूआत करने का तरीका ज्यादा मायने रखता है।मेकअप करने से पहले
जेंटल क्लींजर करें और फिर स्किन पर लाइट वेट नॉन ग्रीजी मॉइस्चराइजर लगाएं।
फाउंडेशन लगाने से पहले स्किन को हाइड्रेशन की जरूरत पड़ती है। हालांकि
इतना भी नहीं कि फेस पर फाउंडेशन रुक ही न पाए।कुछ घंटों बाद फेस फिर
से डल न लगने लगे। इसके लिए सही प्राइमर का चुनाव बेहद जरूरी है। स्किन
पर ऑयल एब्जॉर्व करने वाला मैट प्राइमर गर्मियों में परफेक्ट होता है।
उमस में भी घंटों टिका रहेगा मेकअप
उमस भरे मौसम में हमेशा वॉटरप्रूफ फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए।
अगर सिलिकॉन बेस्ड फाउंडेशन हो, तो ज्यादा अच्छा। ऐसे फाउंडेशन मॉइस्चर
के खिलाफ स्किन बैरियर बनाते हैं। वहीं उसमें हयाल्यूरोनिक और नियासिवमाइड
जैसे तत्व होने चाहिए। जिससे कि स्किन ज्यादा हैवी न लगे।अगर आपको लगता है
कि ज्यादा फाउंडेशन लगाने से ज्यादा अच्छी कवरेज मिलती है। तो आप का
सोचना गलत है। असल, में फाउंडेशन की पहली सी लेयर हमेशा फेस पर लगानी
चाहिए। इससे आपकी त्वचा भी अनईवन नहीं लगेगी।फाउंडेशन के बाद पाउडर
सिर्फ इतना लगाना चाहिए कि स्किन न ज्यादा केकी हो या न ज्यादा ड्राई लगे।
पाउडर लगाने के बाद स्पंज की मदद से इसको टैप करें, जिससे यह स्किन में सेटल
हो जाए। इससे फेस पर मेकअप को लॉक करने में मदद मिलती है और मेकअप
लंबे समय तक टिकता है।