Operation Sindoor से भारत ने लिया पहलगाम का बदला

Operation Sindoor से भारत ने लिया पहलगाम का बदला
Operation Sindoor से भारत ने लिया पहलगाम का बदला

भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर

में उन आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए ऑपरेशन सिन्दूर शुरू किया जहां से भारत

के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया और इसे निर्देशित किया गया। पाकिस्तान के

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय मिसाइल हमलों को ‘‘युद्ध की कार्रवाई’’ करार दिया।

भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का

बदला लेते भारत की ओर से ये कदम उठाया गया है। इस मिशन को पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर

का नाम दिया है। इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वॉर्टर को तबाह किया गया है।

ये हमला छह मई की देर रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके)

में नौ आतंकी ठिकानों पर हुआ है।

 

Operation Sindoor से भारत ने लिया पहलगाम का बदला

 

इस हमले के बाद रक्षा मंत्रालय ने देर रात एक बजकर 44 मिनट पर एक बयान में इस हमले की जानकारी दी है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए

ऑपरेशन सिन्दूर शुरू किया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया

और इसे निर्देशित किया गया।’’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय मिसाइल

हमलों को युद्ध की कार्रवाई करार दिया और कहा कि उनके देश को ‘‘उचित जवाब’’ देने का पूरा अधिकार है।

भारत ने इस कार्रवाई में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया है।  भारत ने लक्ष्य के

चयन और क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। बयान में कहा गया कि भारत ने इस कार्रवाई

में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया है। भारत ने लक्ष्य के चयन और

क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।’’ इसमें कहा गया कि भारतीय सशस्त्र बलों की

कार्रवाई केंद्रित और नपी-तुली थी। साथ ही यह ध्यान रखा गया है कि यह और न बढ़े। सूत्रों ने

कहा कि सभी नौ ठिकानों पर हमले सफल रहे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘ऑपरेशन

सिंदूर’’ की बारीकी से निगरानी की।

Translate »