10 अप्रैल को ऐलान ये होगा बीजेपी का नया अध्यक्ष

 

10 अप्रैल को ऐलान ये होगा बीजेपी का नया अध्यक्ष
10 अप्रैल को ऐलान ये होगा बीजेपी का नया अध्यक्ष
 

बीजेपी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम क्या फाइनल कर दिया है? कौन है वो नेता जो बीजेपी का नया राष्ट्रीय

अध्यक्ष बनेगा। क्या है वो फैक्टर जिसने बीजेपी के नए चीफ का नाम तय कर दिया। दरअसल, आने वाले

समय में बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में चुनाव होने हैं।

मुख्यमंत्री हो या पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनमें से जब भी पीएम मोदी ने किसी को चुना है तो वो चौंकाने

 

वाला रहा है। हाल ही में बीजेपी ने कई राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सीएम के नाम पर मुहर

लगी इसकी बानगी हर किसी ने देखी। अब ऐसा ही कुछ बीजेपी के नए चीफ को लेकर भी होने वाला है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों आरएसएस के मुख्यालय पहुंचकर संघ संस्थापक केशव बलिराम

हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालकर माधव सदाशिव गोलवलकर के स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि

दी। पीएम मोदी का बतौर प्रधानमंत्री संघ मुख्यालय का ये पहला दौरा था। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख

मोहन भागवत शामिल हुए। बता दें कि इससे पहले नरेंद्र मोदी 16 जुलाई 2013 को आखिरी बार

लोकसभा चुनाव 2014 की मीटिंग में शामिल होने के लिए आरएसएस मुख्यालय पहुंचे थे। जिसके

बाद करीब 12 साल बाद पीएम मोदी ने आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया। इस मुलाकात के बाद

अब सभी की नजरे एक बड़े फैसले पर है। वो बड़ा फैसला ये है कि बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष

कौन होगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे के बाद अब जल्द ही बीजेपी

के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी।

 

10 अप्रैल को ऐलान ये होगा बीजेपी का नया अध्यक्ष

 

इसमें कोई दो राय नहीं कि पीएम मोदी और मोहन भागवत द्वारा नाम पर सहमति बनने के बाद ही

नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। पार्टी के सूत्रों की मानें तो चुनाव की प्रक्रिया नवरात्रि में कभी भी

शुरू हो सकती है। पार्टी ने 10 अप्रैल को अपने शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और सभी राज्यों

के अध्यक्षों, चुनाव प्रभारियों को दिल्ली  बुलाया है। समझा जा रहा है कि नाम घोषित होने के बाद

राज्यों से प्रस्ताव मंगाए जाएंगे। पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आधे

से ज्यादा राज्यों में अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। पार्टी सूत्र बताते हैं कि आधे से

ज्यादा में चुनावी प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। लेकिन कुछ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड

जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में पेंच फंसा हुआ है। इन तीनों ही राज्यों में जातीय समीकरण साधना बड़ी

चुनौती बना हुआ है। पार्टी में एक मत तीनों प्रदेशों में ब्राह्मण चेहरा देने की है। लेकिन उत्तर प्रदेश में

पिछड़े को मौका देने की बात चल रही है। मध्य प्रदेश  दो दशक से चल रहा ब्राह्मण-ओबीसी के

तालमेल को तोड़ने की बात हो रही है। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मण रहा तो मुख्यमंत्री ओबीसी।

अब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पद आदिवासी चेहरे को देने की सोच रहा है। कभी कोई आदिवासी

प्रदेश अध्यक्ष नहीं रहा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »