
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम लोगों में एक ही भावना है
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम लोगों में एक ही भावना है कि वे एक बार फिर मोदी सरकार
चाहते हैं। पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश की छवि बदल दी है और उनके सकारात्मक
प्रयासों ने भारत के लोगों का समर्थन अर्जित किया है। विपक्ष पर वार करते हुए योगी ने कहा
कि कांग्रेस और INDI की मंशा अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के अधिकारों
पर डकैती डालना है। इसके लिए वे सरकार में आना चाहते हैं और जातीय जनगणना कराना चाहते हैं।
10 साल में पीएम मोदी ने बदली भारत की छवि
भाजपा नेता ने जोर देते हुए कहा कि जातीय जनगणना के आधार पर वे समाज को बांटना
चाहते है। कांग्रेस की मंशा हमेशा सत्ता प्राप्त करने की रही है। वे देश की कीमत पर सत्ता प्राप्त
करना चाहते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है, “7 चरणों में 543 लोकसभा सीटों
पर चुनाव होने हैं… रुझानों से पता चलता है कि लोगों के मन में एक बात है, ‘एक बार फिर
मोदी सरकार’…।” इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि
पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में देश में शरिया कानून लागू करने और जनता की सम्पत्ति
का बंटवारा करने की मंशा जाहिर की है। योगी ने अमरोहा में एक चुनावी सभा को संबोधित
करते हुए कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने देश के साथ गद्दारी की है और एक बार
फिर गद्दारी करने के लिए अपने झूठे घोषणापत्र के साथ आपके पास आए हैं।