
बिहार में कानून व्यवस्था पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण
दे रही है इसलिए अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जिन लोगों को आम नागरिकों की सुरक्षा में
लगाया गया है, अगर वे ही सुरक्षित नहीं हैं, उनकी पिटाई हो रही है तो यहां कौन सुरक्षित है? सब
नीतीश जी के राज में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी से कोई सवाल पूछे तो लालू जी
जिम्मेदार होते हैं। सत्ता पक्ष को लोगों से पूछो तो लालू जी जिम्मेदार होते हैं। आप 20 साल का
बताइए? पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने विधान परिषद में नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने कहा कि
बिहार में होली में 22 हत्याएं दो दिन में हुई है। इतने पुलिस वाले पहले कभी नहीं मारे गए।
2 दिन में 22 हत्याएं बिहार में बढ़ते अपराध पर RJD ने घेरा
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज विधानसभा में विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर
कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है
और मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। बिहार में अपराधियों की बहार है, एएसआई रैंक के
अधिकारी की हत्या हो रही है… लेकिन मुख्यमंत्री के पास इन घटनाओं पर कहने के लिए
दो शब्द भी नहीं हैं। नीतीश कुमार 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और हमने 20 साल
का एनसीआरबी का आंकड़ा निकाला है, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते 20 साल में
राज्य में 60 हजार हत्याएं और 25 हजार बलात्कार हुए हैं। अगर किसी मुख्यमंत्री या
गृह मंत्री के राज में सबसे ज्यादा हत्याएं और पुलिसकर्मियों की पिटाई हुई है तो वह
नीतीश कुमार हैं। वे कानून व्यवस्था पर बहस नहीं करना चाहते क्योंकि उनके पास
कोई जवाब नहीं है। सत्ता में बैठे लोग केवल लालू यादव और उनके 15 साल को जिम्मेदार
ठहराएंगे। ये लोग अपराधियों को बचाने और संरक्षण देने का काम करते हैं। यह सरकार
पूरी तरह विफल हो गई है।बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के बयान
पर आरएलएम अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाह ने कहा कि वे कहां से आकड़ा लाती हैं ये तो वही
जानें। उनका चश्मा राजद के समय वाला है, इसलिए उन्हें पुराना दृश्य दिखता होगा।
कहीं-कहीं घटना जरूर हुई है लेकिन जिस तरह की बात वो कर रही हैं इसमें सच्चाई
नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राबड़ी देवी द्वारा उठाए गए सवालों
पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मैंने कहा है कि अपराध और भ्रष्टाचार
पर जो प्रश्न उठा रहे हैं वे पहले स्वयं कसम खाएं कि हम एक भी अपराधी को टिकट नहीं देंगे।