5.2 डिग्री पर ठिठुरी दिल्ली दिनभर छाए रहेंगे बादल

5.2 डिग्री पर ठिठुरी दिल्ली दिनभर छाए रहेंगे बादल

नई दिल्ली। Delhi Today Weather News : आज सोमवार को दिल्ली में सुबह के तापमान में

और गिरावट रिकॉर्ड दर्ज की गई। अलबत्ता दृश्यता के सुधार बना रहा।

दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और ठंड भी बनी रहेगी।

सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम

5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को यह 8.2 डिग्री था।

वहीं आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर 800 मीटर तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

बीच बीच में धूप भी खिली रहेगी, लेकिन ठिठुरन भरी ठंड के हालात बने रहेंगे।

अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री रह सकता है

उधर नए साल के आठवें दिन भी दिल्ली वासियों को प्रदूषित हवा से निजात नहीं मिली।

सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 327 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

गाजियाबाद: हल्की धूप खिली तो दोपहर में सर्दी से रही राहत

पिछले करीब हफ्तेभर लगातार गिरावट के बाद पिछले तीन दिन से

तापमान में स्थिरता बनी हुई है। रविवार को धूप खिली तो सर्दी से राहत मिली।

5.2 डिग्री पर ठिठुरी दिल्ली दिनभर छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन लगातार तापमान में बढोत्तरी होगी।

पिछले दो दिन से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढोत्तरी के बाद तापमान स्थिर है।

दो दिन से दोपहर में हल्की धूप निकलने की वजह से सर्दी से हल्की राहत रही।

रविवार को छुट्टी के दिन हल्की धूप खिली तो दोपहर में सर्दी से राहत रही।

लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। इसके बाद शाम से ही फिर पाला पड़ने की वजह से सर्दी बढ़ गई।

न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वातावरण में आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई

हवा अधिकतम सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

वातावरण में आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन लगातार तापमान

में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढोत्तरी होगी। रात में पाला और सुबह

में हल्का कोहरा रहने से सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान

आठ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। पाला पड़ने की

वजह से सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है। दिन में धूप खिली रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »