56 में 41 सीटों पर उम्मीदवार निविर्रोध चुने गए

नई दिल्ली। Rajya Sabha Election 2024। राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है।
हालांकि, 41 सीटों के लिए 41 ही उम्मीदवार मैदान में थे तो इन सीटों की तस्वीर लगभग साफ है।
वहीं, 15 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी,
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण समेत कई नेता
निर्विरोध चुने गए हैं। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की बाकी 15 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा।
भाजपा को मिली सबसे ज्यादा सीटें
यूपी के एक सीट पर फंसा पेंच
उत्तर प्रदेश के 10 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की सात सीटों पर तो सपा की तीन सीटों
पर जीत की स्थिति दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में एक उम्मीदवार की जीत के लिए प्रथम वरीयता के 37 वोट की
आवश्यकता होगी। गौरतलब है कि अगर बीजेपी के अपने आठों उम्मीदवारों को जिताना है तो पार्टी को 296 विधायकों
के प्रथम वरीयता के वोट की जरूरत होगी। राज्य विधानसभा में एनडीए के पास 286 विधायकों का समर्थन है,
जो जरूरी संख्या बल से 10 कम है।
पल्लवी पटेल ने बच्चन के खिलाफ खोला मोर्चा
वहीं, समाजवादी पार्टी को तीन विधानसभा सीट जीतने के लिए सभी 111 विधायकों के वोट की जरूरत है।
विधानसभा में समाजवादी पार्टी के 108, कांग्रेस को दो और बसपा का एक विधायक है। सपा को तीनों
उम्मीदवारों को जिताने के लिए सभी वोटों की जरूरत है। लेकिन मामला बड़ा दिलचस्प है क्योंकि,
सपा विधायक पल्लवी पटेल ने कहा है कि वो जया बच्चन और आलोक रंजन को वोट नहीं देंगी।
वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन सकी।
ऐसे में मुमकिन है कि मतदान के दौरान कांग्रेस के विधायक द्वारा सपा को झटका मिले।