प्रधानमंत्री की प्रेरणा से खेल इंडिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
की प्रेरणा से खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल महाकुंभ के
आयोजनों से देश में खेलों का बेहतरीन माहौल बना है। इसी माहौल को
और शानदार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश गांव-गांव में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है।
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से खेल इंडिया : मुख्यमंत्री योगी खिलाड़ियों को सभी संसाधन और
सुविधा देने के साथ खेल की उनकी उपलब्धियों को भारी पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरियों से जोड़ रही है।
खेल नीति बनाने वाला यूपी देश का पहला राज्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेल नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य है।
इस नीति के तहत सरकार ने ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ, विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले
खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि गत एशियाड में चीन की खिलाड़ी को पछाड़कर गोल्ड
मेडल जीतने वाली प्रदेश की खिलाड़ी पारुल चौधरी ने अपनी जीत की प्रेरणा को लेकर प्रदेश की खेल नीति को श्रेय दिया है।
पारुल ने कहा था कि उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर डिप्टी एसपी की
नौकरी देने की यूपी सरकार की घोषणा पर पूरा यकीन था
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से खेल इंडिया
और इसी यकीन ने उनके अंदर ऐसा जोश भर दिया कि
उन्होंने चीन की खिलाड़ी को पीछे छोड़ स्वर्ण पदक जीत लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का खेल नीति पर यह विश्वास हमारे लिए एक उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ओलंपिक एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक
जीतने पर छह करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित के रखी है।
रजत व कांस्य पदक पर भी बड़ी धनराशि का पुरस्कार तय करने के साथ एशियाड, कामनवेल्थ और विश्व चैंपियनशिप में भी विजेताओं को
नकद पुरस्कार का प्रावधान है। सरकार खिलाड़ियों को नौकरी
देने के साथ ही खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से आगे बढ़ा रही है।
सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी
सीएम योगी ने सांसद खेल महाकुंभ के सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि
सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को पाठ्यक्रम के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता करनी चाहिए।
उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की ओजस्विता का स्मरण कराते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने
भारत के गौरव को वैश्विक मंच तक पहुंचाया था। खेल के साथ सांसद स्पर्धा में वाद्य, गायन, नृत्य,
नाटक आदि विधाओं के कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराने के लिए सीएम ने सांसद रविकिशन की सराहना की।
कल्पना से परे है गोरखपुर का विकास
इस अवसर पर सीएम योगी ने गोरखपुर में विकास से आए बदलाव की भी चर्चा की।
उन्होंने कहा गोरखपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कल्पना से परे है। यहां खाद कारखाना शुरू हो गया है।
एम्स बन गया है। जंगल कौड़िया से नेपाल तक जाने वाली सड़क 4 से 6 लेन तक बन रही है।
कहीं इंटर कॉलेज, पॉलिटेक्निक तो कहीं आईटीआई बन रहे हैं। जनता और युवाओं की आवश्यकता के अनुरूप सभी कार्य कराए जा रहे हैं।
कुश्ती का फाइनल मुकाबला देख पहलवानों का उत्साह बढ़ाया सीएम योगी ने
सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुश्ती के दो अलग भारवर्ग के फाइनल मुकाबले का आनंद उठाया
और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कुश्ती के मुकाबले से पूर्व सीएम योगी द्वारा
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद सौ मीटर बालिका व
बालक वर्ग दौड़ की अंतिम स्पर्धा भी संपन्न हुई। उनके समक्ष वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज
के खिलाड़ियों ने एक रामभजन पर जिम्नास्टिक का हैरतपूर्ण व कलात्मक प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री ने खूब ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।