
तेज हुई कांग्रेस-टीएमसी की जंग ममता बनर्जी के साथ नहीं लड़ेंगे चुनाव
ममता ने इंडिया ब्लॉक बैठक के एजेंडे को नियंत्रित करने वाले सीपीआई
कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने इंडिया ब्लॉक बैठक
के एजेंडे को नियंत्रित करने वाले सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले
वाम मोर्चे को स्वीकार करने में अनिच्छा व्यक्त की।
इससे पहले जनवरी के पहले सप्ताह में चौधरी ने
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बंगाल में सीट
बंटवारे को लेकर ममता की आलोचना की थी।
तेज हुई कांग्रेस-टीएमसी की जंग ममता बनर्जी के साथ नहीं लड़ेंगे चुनाव
वह उन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि टीएमसी ने बंगाल में कांग्रेस
को दो सीटों की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीटों के लिए भीख नहीं मांगेगी।
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी
और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ दिन पहले तक इंडिया गठबंधन
की बैठकों में साथ-साथ नजर आ रहे थे. अब ममता बनर्जी ने 2024 का
लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है.
दीदी के इस दांव के बाद कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है.
ममता बनर्जी के तेवर नरम पड़ते नहीं नजर आ रहे हैं
कांग्रेस डैमेज कंट्रोल के मोड में है वहीं ममता बनर्जी के तेवर नरम पड़ते नहीं नजर आ रहे हैं.
अब टीएमसी और कांग्रेस के बीच दूरियां किस कदर बढ़ गई हैं,
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ममता के राज्य
में पुलिस-प्रशासन ने राहुल गांधी को जनसभा करने की अनुमति तक नहीं दी.