इंग्लैंड ने टीम में शामिल किए चार स्पिनर
नई दिल्ली। गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज Ind vs Eng 1st
Test का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। ऐसे में
इंग्लैंड ने पहले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है।
इंग्लैंड ने अपनी टीम में चार स्पिनरों और एक तेज गेंदबाज को शामिल किया है
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया Playing 11 का एलान
जिसमें लंकाशायर के टॉम हार्टले अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
ओली पोप, बेन फॉक्स, रेहान अहमद और जैक लीच ने ओवल में
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज Ashes 2023 के आखिरी टेस्ट में शामिल नहीं होने के बाद अब वापसी की है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर) ,
बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जैक लीच
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट (IND vs ENG) के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन
(England Playing XI vs India) का ऐलान कर दिया है. बता दें कि हैराबाद में भारत
और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाने वाला है. पहले टेस्ट के लिए चुनी गई
इलेवन में टॉम हार्टले अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलेंगे. वहीं, भारत से टक्कर लेने के लिए इंग्लैंड ने
4 स्पिनरों को इलेवन में जगह दी है. सबसे हैरानी वाली बात है कि इलेवन में केवल एक तेज
गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया गया है. वहीं, जेम्स एंडरसन को भी इलेवन में शामिल नहीं किया गया है.
फैन्स भी इंग्लैंड की इलेनन को देखकर हैरान हैं. दरअसल,
इंग्लैंड ने भी भारत के खिलाफ स्पिनर के जरिए चाल चलने की कोशिश की है.
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया Playing 11 का एलान
इंग्लैंड की टीम के लिए भारतीय स्पिनरों Indian spinners से निपटना बड़ी चुनौती होगी।
भारतीय स्पिनर अपनी फिरकी में मेहमान बल्लेबाजों को उलझाने की कोशिश करेंगे।
पिछली बार भी भारत ने इंग्लैंड टीम की इस कमजोरी का फायदा उठाया था।
पिछली बार जब इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आई थी तो स्पिनर ने
अंग्रेजी टीम के खिलाफ चार मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए थे।
हालांकि रवींद्र जडेजा Ravindra Jadeja सीरीज में शामिल नहीं थे।
भारतीय पिचों पर कम उछाल के कारण इंग्लैंड के
बल्लेबाज काफी परेशान हुए थे और रन बनाने में नाकामयाब साबित हुए थे।
