शिकायत हुई कि पैंर छू कर चेयर पर बैठ जाती हैं
एक महिला मित्र हैं, उनकी लव मैरिज हुई, कैरियर वोमेन थीं,
विदेश में थीं, विवाह पश्चात भारत शिफ्ट हुईं. संस्कारी बहू थीं,
आरंभ में बहुत एक्साइटमेंट था सबको प्रशन्न रखने का.
सर पर घूँघट कोई भी आ जाये पैंर छूना. शिकायत आरंभ हुई कि तीन बार नहीं छूती हैं,
तीन बार छूने लगीं. शिकायत हुई कि पैंर छूते वक्त पैंर दबाती नहीं हैं,
दबा दबा कर छूने लगीं. शिकायत हुई कि पैंर छू कर चेयर पर बैठ जाती हैं,
ज़मीन पर बैठने लगीं. मुझे पता लगा मैंने समझाया इनके चक्कर में मत पड़ो,
उतना करो जितना लॉजिकल है, जायज़ है. रिस्पेक्ट देना एक बात होती है
विवाह पश्चात भारत शिफ्ट हुईं संस्कारी बहू
ख़ुद को अपमानित करना दूसरी. अभी तो फिर ये पैर भी धुलवायेंगे और
फिर चरणामृत पीने को भी कहा जाएगा. जितना नीचे गिरोगे
उससे भी एक लेवल नीचे कोई न कोई कर चुका होगा. सो टेक ए स्टैंड.
उसने ऐसा ही किया. कुछ दिन तो सबके मुँह फूले रहे. घर में भी झगड़े हुवे.
फिर एक साल बाद वही सब तारीफ़ करने लगे कि देखो इटैलियन बहू होकर भी साड़ी पहनती है, सम्मान देती है.
वापस पर्पस ऑफ़ लाइफ पाने की कोशिश करती हैं
भारतीय समाज में स्पेशाली मिडिल एज वोमेन की लाइफ में एक बार बच्चे थोड़े बड़े हो गये,
वैक्यूम आ जाता है. ज़िंदगी पति/ बच्चों का ध्यान देते हुवे गुज़ारी
अब पर्पस ऑफ़ लाइफ समाप्त. एवेंचुअली यही महिलायें सास बन कर
वापस पर्पस ऑफ़ लाइफ पाने की कोशिश करती हैं. प्रेशर रहता है
समाज का, घर का कि कुछ नया करो तो लोग हंसते है मजाक उड़ाते हैं नाराज़ होते हैं.
लेट इट बी. हंसने वालों को हंसने दो. यह शोर्ट टर्म है. बैरियर बहुत हल्के हैं,
विवाह पश्चात भारत शिफ्ट हुईं संस्कारी बहू
ज़्यादातर ख़ुद के बनाए हुवे हैं. बी ए रीबल. लोग ज़िंदगी में नये नये कैरियर चुनते हैं.
बच्चों का ध्यान रखना एक बहुत बड़ा कैरियर था.
अब हो गया तो रिटायर थोड़े ही हो जाना चालीस में. लंबी लाइफ है.
पर्सू न्यू हॉबी. आज तो इंटरनेट है. नया पढ़िए, नया सीखिए,
कोई डिग्री लीजिए, घूमने जाइए, गर्ल्स गैंग में टहलिये, नया प्रोफ़ेशन स्टार्ट कीजिये.
कहने वालों को कहने दीजिये. कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना.
