
AAP के Budget पर उठाए सवाल कहा दिल्ली को कुछ नहीं मिला
संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट ‘प्रधानमंत्री सरकार बचाओ योजना’ है। सरकार
ने इस बजट में विपक्षी पार्टियों के शासित राज्यों को कुछ नहीं दिया। दिल्ली, पंजाब और दक्षिण
के राज्यों का बजट में ज़िक्र नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र के बजट
में कटौती की है। सरकार ने रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और ट्रांसपोर्ट समेत सभी क्षेत्रों का हिस्सा
घटाया है। इस बजट से पूरे देश को निराशा ही हुई है। जनता ने तीसरी बार मोदी जी की सरकार
बनवाई लेकिन जनता के हिस्से इस बजट में कुछ नहीं आया। सरकार ने सभी महत्वपूर्ण विभागों
में बजट कम किया है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि जैसे अंग्रेजों की सरकार भारत के लोगों का
पैसा लूटकर ले जाती थी, वैसे ही BJP की केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों का पैसा लूटकर ले जा रही है।
केंद्र सरकार ने Health sector का बजट घटा दिया है। पिछले साल 1.98% स्वास्थ्य के लिए था।
वहीं इस बार ये घटकर 1.85% हो गया है। वहीं आयुष्मान भारत का कुल बजट ही मात्र 7 हजार करोड़ है,
जबकि दिल्ली जैसे छोटे राज्य का ही Health बजट 9 हजार करोड़ रुपए है। इन आंकड़ों से साफ़ दिखता
है कि केंद्र सरकार का देश और जनता के लिए काम करने का कोई इरादा नहीं है। आप ने कहा कि वित्त
मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के पूरे डेढ़ घंटे के दौरान पंजाब का कोई जिक्र तक नहीं किया।