
Akshay Kumar और John Abraham की क्लासिक
यह फ़िल्म 1992 की मलयालम फ़िल्म ‘मीसा माधवन’ की रीमेक है और अपनी ऑन-पॉइंट
कॉमेडी और मुख्य अभिनेताओं के बीच की केमिस्ट्री के लिए जानी जाती है। ‘गरम मसाला’
की तेज़-तर्रार, मसालेदार और मनोरंजक कहानी किसी लज़ीज़ बिरयानी से कम नहीं है,
जिसमें हर स्वाद है। वैसे आपको बता दें, ‘गरम मसाला’ और ‘मीसा माधवन’ दोनों ही एक
विदेशी फ्रेंच नाटक पर आधारित हैं, जिसका खुलासा अब 19 साल बाद हुआ है। सोशल
मीडिया पर एक तुलनात्मक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद
लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म भी कॉपी-पेस्ट निकली। हम जिस फ्रेंच नाटक की बात कर
रहे हैं उसका नाम ‘बोइंग बोइंग’ है और इसके अब तक कई रीमेक बन चुके हैं, जिनमें से
एक ‘गरम मसाला’ भी है। कौन सोच सकता था कि ‘गरम मसाला’ भी रीमेक होगी? जी
हां, आपने सही पढ़ा, प्रियदर्शन की यह फिल्म भी रीमेक ही निकली।हालांकि भारतीय
रीमेक ‘बोइंग बोइंग’ के कई सीन सीधे ‘गरम मसाला’ से लिए गए हैं, फिर भी हिंदी रीमेक
कई मायनों में फ्रेंच नाटक से बेहतर है। फिल्म में कई इमोशन और नए प्लॉट जोड़े गए हैं,
जो इसकी कहानी को और मनोरंजक बनाते हैं। मूल कहानी भी ऐसी ही है, दो मुख्य
किरदारों के बीच प्रतिद्वंद्विता दिखाई गई है, लेकिन बॉलीवुड की कहानी में रोमांटिक
एंगल बेहतर है। ‘गरम मसाला’ रीमेक होने के बावजूद कहानी के साथ न्याय कर रही है
और इसमें हर फ्लेवर मिलता है।