
Akshay Kumar ने Khel Khel Mein के लिए कितनी फीस ली
– अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपये लिए हैं।
– वाणी कपूर ने फिल्म ‘खेल खेल में’ में काम करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
– रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमी विर्क भी फिल्म ‘खेल खेल में’ में नजर आएंगे और वह इस फिल्म का
हिस्सा बनने के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।
– तापसी पन्नू को इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
– 14 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले एक्टर फरदीन खान को इस फिल्म के लिए 70
लाख रुपये दिए गए हैं।
– प्रज्ञा जायसवाल ने फिल्म ‘खेल खेल में’ में काम करने के लिए 55 लाख रुपये चार्ज किए हैं।
– आदित्य सील ने इस फिल्म के लिए 40 लाख रुपये चार्ज किए हैं।
‘खेल खेल में’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 57 करोड़ रुपये है, जिसमें भारत का नेट कलेक्शन 47
करोड़ रुपये और विदेशों में 10 करोड़ रुपये है। फिल्म अपनी लागत का आधा ही कमा पाई,
जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।खेल खेल में’ इतालवी फिल्म ‘परफेक्ट स्ट्रेंजर्स’
के रीमेक का भारतीय रूपांतरण है। इस फिल्म का 27 भाषाओं में रीमेक बनाया गया है, जिसमें
हिंदी सबसे नई है। ‘खेल खेल में’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर उपलब्ध है।