
Ayodhya में हुई दलित लड़की की हत्या पर Yogi Adityanath ने दी प्रतिक्रिया
आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में दुनिया भर के लोग आकर अभिभूत हो रहे हैं लेकिन पीड़ा सपा
को हो रही है। उन्होंने कहा, ‘जिस चीज से सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हो, जिससे हर भारतीय का
सीना चौड़ा होता हो, जिससे हर व्यक्ति अभिभूत होता हो, उससे समाजवादी पार्टी को पीड़ा होती है।
‘मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह वही समाजवादी पार्टी है जो बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का
विरोध करती है और कहती है कि इसे गाजी (सूफी संत सैयद सालार मसूद गाजी) का (स्मारक)
होना चाहिए। उन्हें गाजी और पाजी (अराजक तत्व) प्यारे हैं।’ उन्होंने सपा पर अयोध्या में राम
मंदिर के शिलान्यास और (रामलला के नवीन विग्रह की) प्राण प्रतिष्ठा के अलावा अयोध्या के
विकास और अयोध्या हवाई अड्डे के निर्माण का विरोध करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने
अयोध्या के पूरा कलंदर क्षेत्र में हुई बलात्कार की एक कथित घटना के आरोपी सपा नेता मुईद
खान और कन्नौज में एक किशोरी से बलात्कार के आरोपी नवाब सिंह यादव का नाम लेते हुए
कहा, इन्हें (सपा को) इसी मिल्कीपुर का मुईद खान प्यारा है। इन्हें कन्नौज का नवाब सिंह
यादव प्यारा है, जिसने एक बेटी की इज्जत पर हाथ डाला।आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या
में एक लड़की का शव बरामद होने की घटना का भी जिक्र करते हुए दावा किया कि दलित बेटी
साथ हुई इस घटना की जांच में दोषी व्यक्ति सपा का ही निकलेगा। मुख्यमंत्री ने आरोप
लगाया, ‘समाजवादी पार्टी हर माफिया, हर दुष्चरित्र व्यक्ति के साथ हमेशा खड़ी होती है। जो
भी घटना घटित होती है, उसके पीछे समाजवादी पार्टी का हाथ होता है। उसे इस बात की पीड़ा
है कि आखिर कैसे भारत का गौरव बढ़ रहा है? कैसे सनातन धर्म का गौरव बढ़ रहा है? कैसे
इसका महिमा मंडन हो रहा है?’