
भारत माता की तस्वीर हर भारतीय के दिल में बसी है और हर कोई इसकी पूजा करता है।
लेकिन केरल में सरकार ने भारत माता की तस्वीर रखे जाने के कारण एक कार्यक्रम का
बहिष्कार कर दिया। यही नहीं, केरल में विपक्ष के नेता कह रहे हैं कि राजभवन में भारत
माता की तस्वीर रखना सही नहीं है। केरल में सत्तारुढ़ पार्टी के नेता कह रहे हैं कि भारत
माता की तस्वीर को सांप्रदायिकता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है और इसका कोई
आधिकारिक दर्जा नहीं है। यह सब बयान सुन कर सहसा विश्वास नहीं हो रहा कि यह
सब बयान भारतीय नेताओं के हैं। जो नेता भारत माता की तस्वीर को आरएसएस की
विचारधारा के रूप में देख रहे हैं उनकी सोच पर शर्म आती है क्योंकि मातृभूमि की
तस्वीर किसी एक संगठन या व्यक्ति की नहीं अपितु हर भारतीय की है। इसलिए
केरल में घटे घटनाक्रम के जिम्मेदार लोगों को माफी मांगनी चाहिए क्योंकि भारत
माता की तस्वीर के तिरस्कार से हर भारतीय की भावनाओं को ठेस पहुँची है।हम
आपको बता दें कि केरल के राजभवन में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर
आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस की शाखाओं में आमतौर पर लगाई जाने
वाली ‘भारत माता’ की तस्वीर रखे जाने के कारण राज्य सरकार ने कार्यक्रम
का बहिष्कार कर दिया
Bharat Mata की तस्वीर देख भड़की Kerala Govt
इस पूरे विवाद पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि भारत माता
के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम का बहिष्कार करने वाले
केरल के कृषि मंत्री पी प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार भारत माता का सम्मान
करती है, लेकिन राजभवन में आधिकारिक समारोह के लिए आरएसएस शाखाओं
से जुड़ी तस्वीर का उपयोग करना असंवैधानिक है। विवाद के बावजूद राजभवन
में कार्यक्रम आयोजित किया गया जबकि राज्य सरकार ने सचिवालय के दरबार
हॉल में विश्व पर्यावरण दिवस पर अलग से कार्यक्रम आयोजित किया।बाद में
राजभवन द्वारा जारी एक बयान में राज्यपाल ने कहा, ‘‘चाहे किसी भी ओर से
कितना भी दबाव क्यों न हो, भारत माता पर किसी भी तरह का समझौता नहीं