BJP मुख्यालय पर जश्न में डूबे पार्टी कार्यकर्ता
एनडीए की जीत के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर
जश्न मनाया। बातचीत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार
तीसरी बार प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने
दिल्ली में भारी जनादेश देने के लिए राजधानी के मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया।
देशभर में एनडीए की जीत के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने
जमकर जश्न मनाया। बातचीत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार
तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने
दिल्ली में
भारी जनादेश देने के लिए राजधानी के मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया। दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठा व्यक्ति करार देते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल
ने अन्ना आंदोलन के बाद से ही हमेशा झूठ की राजनीति की है।मुख्यमंत्री पर जमकर
हमला बोला। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने
विपक्ष का कोई भी नेता टिक नहीं सकता है।
इसीलिए केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने पूरी तरह से जानकारी दिया। उन्होंने
कहा कि यह सिर्फ बीजेपी की जीत नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की भी जीत
हुई है। शराब नीति को लेकर भी बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर जमकर हमला
बोला। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने विपक्ष
का कोई भी नेता टिक नहीं सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए की सरकार
पूरे 5 साल अपनी सरकार चलाएगी। तो वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए
कहा कि पार्टी ने फिर से दिल्ली की सभी सीटों पर क्लीन स्वीप करके इतिहास रच
दिया है। उप्र और अयोध्या में मिली करारी शिकस्त को उन्होंने हिंदुओं की गद्दारी
करार दिया। साथ ही महिलाओं ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में भारतीय
जनता पार्टी प्रचंड जीत के साथ अपना परचम लहराएगी।