मालदीव पर बड़े एक्शन की तैयारी में भारत

दूसरे राज्यों से फ्लाइट कनेक्टिविटी
साथ ही बढ़ते पर्यटकों की संख्या को
देखते हुए बड़ा एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा। अभी सबसे ज्यादा फोकस
मिनिकाय द्वीप को विकसित करने पर है और यहीं पर एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है।
साथ ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू से कनेक्टिंग फ्लाइट की तैयारी भी की जा रही है।
मालदीव पर बड़े एक्शन की तैयारी में भारत
सरकार लक्षद्वीप में 360 से ज्यादा लगून विला विकसित कर रही है।
लक्षद्वीप प्रशासन ने केंद्र सरकार से एक और पानी के जहाज की मांग की है।
साथ ही कोच्चि के अलावा केरल के बेपोर पोर्ट और कर्नाटक के मैंगलोर पोर्ट
से भी कनेक्टिविटी की मांग की जा रही है। स्कूबाडाइविंग के अलावा लक्षद्वीप के
बीच लोगों को बहुत भा रहे हैं और लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।
चीन से लौट कर मोइज्जू ने क्या कहा
भारत से विवाद के बीच चीन दौरे पर गए मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जु
के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हम बाहरी हस्तक्षेप
का पूरजोर विरोध करेंगे। बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू पांच दिन बीजिंग में रहे
और चीनी नेताओं व उनकी मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की है।
मोइज्जू ने इस दौरान चीन के साथ कई अहम समझौते भी किए हैं।