
आतिशी ने कहा- दिल्ली और देश को संबोधित जरूर करेंगे
वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल आज शाम
को तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे और मुझे भरोसा है कि वे दिल्ली और देश को
संबोधित जरूर करेंगे। शायद ऊपर वाले का यह इशारा है कि अब चीजे बदल
रही हैं, देश के लोकतंत्र और संविधान पर जो हमला हो रहा था, अब उसे
बदलने,रोकने का समय आ गया है।”
CM केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के फैसले
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक
अंतरिम जमानत दे दी। 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए
जाने के बाद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उन्हें
लोकसभा चुनाव प्रचार की अनुमति भी दे दी है।