
डिंपल यादव ने कहा कि देश की जनता लोकसभा चुनाव में बीजेपी
डिंपल यादव ने कहा कि देश की जनता लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए तैयार है…आज
देश पर करोड़ों रुपये का कर्ज है। 1.5 लाख करोड़ सरकार के पास राजस्व नहीं है। वे युवाओं को रोजगार
नहीं दे पा रहे हैं… इसलिए इस बार बहुत सारे मुद्दे हैं।’ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा
कि मैनपुरी की जनता समाजवादी पार्टी को रिकार्ड मतों से जिताने जा रही है। जो लोग 10 साल तक
सत्ता में रहे, वे आज अपने सांसदों की फोटो होर्डिंग्स पर नहीं लगा पा रहे हैं। होर्डिंग्स से सांसदों और
प्रत्याशियों की तस्वीरें गायब हैं…आज उनकी एकमात्र उपलब्धि महंगाई और बेरोजगारी है।
Dimple Yadav ने दाखिल किया नामांकन
मैनपुरी लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पर पर अखिलेश ने कहा कि बसपा प्रत्याशी भाजपा नेताओं
के घर बैठते थे… जो प्रत्याशी भाजपा से आए हैं और बसपा ने उन्हें मैदान में उतारा है, उससे शाक्य
समाज पूरी तरह से अपमानित महसूस कर रहा है। इस बार मैनपुरी में शाक्य समाज समाजवादी पार्टी
को वोट देगा। मैनपुरी सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयवीर सिंह और बसपा के शिवप्रसाद
यादव मैदान में हैं। सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘मैनपुरी का चुनाव इस
बार रिकॉर्ड मतों से समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है। दूसरे दल जो सामने हैं उनके पास दिखाने और
बताने को कुछ नहीं हैं। जनता जब दस साल दिल्ली के काम का और सात साल उप्र की सरकार के काम
का आकलन करेगी, तो भाजपा के सारे चेहरे गायब हो जाएंगे। केंद्र और उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है।’’