
तलाक की खबरों का खंडन करते हुए सुनीता ने कहा
अगर कुछ हुआ होता, तो आज हम इतने करीब नहीं होते।
हमें कोई अलग नहीं कर सकता। मेरा गोविंदा सिर्फ़ मेरा है।
Ganesh Chaturthi पर एक साथ दिखे गोविंदा और सुनीता, तलाक की अफवाहों को किया खारिज
जब तक हम कुछ न कहें, कृपया इस बारे में कुछ न बोलें।
उन्होंने यह भी बताया कि गोविंदा के करियर की शुरुआत से ही
उनके घर में गणपति की स्थापना की परंपरा रही है।
सुनीता ने बताया कि इस साल उनके बेटे यशवर्धन की फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है
इसलिए उन्होंने यशवर्धन से गणपति की स्थापना करवाई।
उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका बेटा भी अपने पिता की तरह नाम, सम्मान और प्यार कमाएगा।
पिछले साल दिसंबर में सुनीता द्वारा बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक
की अर्जी दायर करने की अपुष्ट खबरें सामने आई थीं
जिसने इन अफवाहों को और हवा दी।
लेकिन, गणेश चतुर्थी के दौरान परिवार की एकजुटता ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया।
गोविंदा और उनके परिवार ने इस मौके पर बाहर जमा हुए पत्रकारों को मिठाइयां भी बांटी।