Health Tips: अब इंजेक्शन से घटेगा वजन, भारत में ‘वेगोवी’ लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम

Health Tips: अब इंजेक्शन से घटेगा वजन, भारत में 'वेगोवी' लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम
Health Tips: अब इंजेक्शन से घटेगा वजन, भारत में ‘वेगोवी’ लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इस समस्या का शिकार हो रहे हैं। वहीं बच्चों के मोटापे के मामलों में 8.4% वृद्धि हुई है।
लोगों को मोटापे की इस बढ़ती समस्या से बचाने के लिए नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में वेगोवी नामक इंजेक्शन लॉन्च किया है।
आज के समय में सभी उम्र के लोगों में बढ़ते वजन की समस्या देखी जा सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो मोटापा एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य संकट है
जोकि सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है। वैश्विक स्तर पर देखें
तो एक अरब से ज्यादा लोग मोटापे का शिकार हैं।
साल 1975 के बाद से मोटापे की व्यापकता तीन गुना से ज्यादा है।
साल 2023 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारत में मोटापे की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इस समस्या का शिकार हो रहे हैं।

वहीं बच्चों के मोटापे के मामलों में 8.4% वृद्धि हुई है।

लोगों को मोटापे की इस बढ़ती समस्या से बचाने के लिए

नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में वेगोवी नामक इंजेक्शन लॉन्च किया है।

Health Tips: अब इंजेक्शन से घटेगा वजन, भारत में ‘वेगोवी’ लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम

यह दावा किया जा रहा है कि मोटापे की समस्या को कंट्रोल करने और इसकी वजह से होने वाली

हार्ट की समस्याओं को कम करने में सहायता मिल सकती है।

डेनिश दवा निर्माता नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी वजन घटाने वाली दवा वेगोवी लॉन्च की है।

वेगोवी में सेमाग्लूटाइड है, जोकि भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है।

इससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। बता दें यह भारत में लॉन्च की गई पहली दवा है

जिसे मोटापा ग्रस्त लोगों में दीर्घकालिक रूप से वेट कंट्रोल करने

और हृदय संबंधित खतरों को घटाने में मददगार हो सकती है।

बताया जा रहा है कि सप्ताह में एक बार इस्तेमाल किए जाने वाला

यह इंजेक्शन देश भर के फार्मेसियों में जल्द ही उपलब्ध होगा।

दवा कंपनी की मानें, तो वेगोवी 0.25 मिलीग्राम, 1 मिलीग्राम, 1.7 मिलीग्राम और 2.4 मिलीग्राम खुराक

में उपलब्ध होगी। पहली तीन की कीमत 4,336 रुपए होगी, इसकी मासिक लागत 17,345 रुपए तक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »