Health Tips: वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है मोटापा, तो इन आदतों को आज ही कह दें अलविदा

Health Tips: वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है मोटापा, तो इन आदतों को आज ही कह दें अलविदा
Health Tips: वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है मोटापा, तो इन आदतों को आज ही कह दें अलविदा

कुछ लोग घंटों वर्कआउट करते हैं, लेकिन उसके बाद अक्सर ओवरईटिंग करने लग जाते हैं।

उन्हें लगता है कि उन्होंने बहुत पसीना बहाया है

तो अब वे जितना मन चाहे खा सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से वजन घटने की जगह बढ़ने लगता है।

वर्कआउट करने से वजन कम करने या फिर उसे मेंटेन रखने में भी मदद मिलती है।
ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं
या फिर पार्क में रनिंग करते हैं।
लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता। कभी-कभी तो उल्टा मोटापा बढ़ने लगता है।

हो सकता है कि आप इस बात को लेकर असमंजस में हों कि घंटों वर्कआउट करने

के बाद भ्ी वजन कम क्यों नहीं हो पाता है। दरअसल

इसके पीछे कई अन्य चीजें भी जिम्मेदार हो सकती हैं।

Health Tips: वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है मोटापा, तो इन आदतों को आज ही कह दें अलविदा

मसलन, अगर आप रात को देर तक मोबाइल चलाते हैं, या फिर टेंशन में आकर चिप्स खा लेते हैं

तो इससे धीरे-धीरे आपका वज़न बढ़ सकता है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बता रहे हैं

जो वर्कआउट के बाद भी आपका वजन बढ़ा सकते हैं

अगर आप हर दिन 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं तो हो सकता है

कि आपके शरीर का फैट अच्छी तरह से बर्न ना हो।

दरअसल, नींद कम लेने से शरीर में एक स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल निकलता है।

ये हार्मोन पेट पर चर्बी बढ़ाने लगता है। साथ ही, भूख बढ़ाने वाला हार्मोन घ्रेलिन बढ़ जाता है

और पेट भरने का एहसास देने वाला हार्मोन लेप्टिन घट जाता है।

इससे वजन कम होने की जगह बढ़ना शुरू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »