
नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के एक साथी DMK के नेता ने
बिहारियों को भद्दी-भद्दी गालियां दी, तेलंगाना में कांग्रेस के मुख्यमंत्री
ने बिहारियों को भला-बुरा कहा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आए दिन
बिहारियों को गालियां देती हैं। लेकिन RJD और कांग्रेस के नेताओं में
उनके खिलाफ एक शब्द भी बोलने की हिम्मत नहीं है। इन लोगों को
आपके स्वाभिमान और बिहार के गौरव की चिंता नहीं है। इनको सिर्फ
अपने वोटबैंक की चिंता है। इसके साथ ही युवाओं से मोदी ने कहा कि मैं
हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को जंगलराज पार्ट-2 से सावधान करना चाहता
हूं। युवाओं ने वो पुराने दिन नहीं देखे… जब शाम होने के बाद बाहर
निकलना मुश्किल था।
बाहर से कोई रात में रेलवे स्टेशन पहुंचता था…
तो सुबह के उजाले का इंतज़ार करना पड़ता था। अपहरण, डकैती, हत्या
, ये बिहार का दुर्भाग्य बन गया था। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व
में NDA सरकार बिहार को जंगलराज से बाहर लेकर आई है। वो गुंडे, वो
डकैत, वो लुटेरे अभी छिपे हुए हैं, मौके की तलाश में हैं। अगर गलती से भी
ये इंडी वाले मजबूत होते दिखे, तो फिर उनको दाना-पानी मिलेगा और ये
फिर मिलकर आपका भविष्य तबाह कर देंगे।मोदी ने कहा कि मैं इस चुनाव
में हिंदुस्तान के हर कोने में गया हूं। मैंने देखा है कि बिहार के लोगों में
राजनीति का आंकलन करने का अद्भुत सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि 4 जून
की शाम होते-होते बिहार में एक और काम होगा। उस दिन RJD वाले कहेंगे
कि कांग्रेस ने लुटिया डुबो दी, एक दूसरे के कपड़े फाड़ना शुरू
कर देंगे। कांग्रेस का शाही परिवार पराजय का ठीकरा खड़गे
जी के सिर पर फोड़कर विदेश में छुट्टियां मनाने चला जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस-RJD और इंडी गठबंधन को देश
बार-बार खारिज कर चुका है। इनके पास न विजन है, इनके
पास सिर्फ कन्फ्यूजन है। इनके पास हौसला नहीं, सिर्फ
हताशा है। इनके पास नीति नहीं है, निर्णय लेने
की क्षमता नहीं है…सिर्फ नकारापन है। धानमंत्री ने कहा कि
दशकों तक इनकी पूरी राजनीति, डरो और डराओ के
मंत्र पर चली है।लेकिन मोदी ने इनके डर का गुब्बारा फोड़ दिया है।
INDI अलायंस को मुजरा करना है तो करे
मोदी ने कहा कि कांग्रेस और RJD के राज में नक्सलियों ने सबको
डराकर रखा था। लेकिन, मोदी नहीं डरता। इसलिए, आज
नक्सलियों की पुरजोर सफाई चल रही है। उन्होंने कहा कि यही
इंडी वाले एक और धमकी देते थे। ये कहते थे कि बड़े भ्रष्टाचारियों
पर हाथ डाला, तो मोदी की कुर्सी हिला देंगे। मोदी डरता नहीं है।
जिसने चोरी की है, जिसने गरीब को लूटा है, वो कितना ही
बड़ा शहंशाह क्यों न हो, कितना ही बड़ा शहजादा क्यों न हो…
उसको जेल में जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज मैं
बिहार के लोगों को एक और गारंटी दे रहा हूं। जिन्होंने
बिहार के गरीबों को लूटकर नौकरी के बदले जमीन
लिखवाई है, वो कान खोलकर सुन लें, उनका भी जेल
जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बिहार को लूटने
वालों को NDA सरकार छोड़ेगी नहीं।
ये NDA की गारंटी है, मोदी की भी गारंटी है।