Iran ने अमेरिका के कौन से सीक्रेट डॉक्यूमेंट चुरा लिए

Iran ने अमेरिका के कौन से सीक्रेट डॉक्यूमेंट चुरा लिए
Iran ने अमेरिका के कौन से सीक्रेट डॉक्यूमेंट चुरा लिए
एफबीआई ने ट्रंप के मामले पर एक संक्षिप्त बयान जारी कर कहा कि हम इस बात की पुष्टि कर
सकते हैं कि एफबीआई मामले की जांच कर रही है। ट्रंप के अभियान दल की ओर से ईरान की
संलिप्तता का कोई विशेष सबूत नहीं दिया गया।अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब ईरान की भी
एंट्री हो गई है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन आरोपों की जांच में जुटी है। दरअअसल,
राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार ट्रंप के प्रचार दल ने कुछ दिन
पहले कहा था कि उनके अभियान को ईरान द्वारा हैक कर लिया गया है। एफबीआई इन आरोपों
की जांच कर रही है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के संवेदनशील दस्तावेज
साइबर घुसपैठ के जरिए चुरा लिए गए थे, साथ ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के प्रचार अभियान
में भी सेंध लगाने का प्रयास किया गया था। 

Iran ने अमेरिका के कौन से सीक्रेट डॉक्यूमेंट चुरा लिए

एफबीआई ने ट्रंप के मामले पर एक संक्षिप्त बयान जारी कर कहा कि हम इस बात की पुष्टि

कर सकते हैं कि एफबीआई मामले की जांच कर रही है। ट्रंप के अभियान दल की ओर से ईरान

की संलिप्तता का कोई विशेष सबूत नहीं दिया गया, लेकिन यह दावा माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 2024

में अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने के विदेशी एजेंटों के प्रयासों का विवरण देने वाली एक

रिपोर्ट जारी करने के तुरंत बाद आया। रिपोर्ट में जून में एक ईरानी सैन्य खुफिया इकाई द्वारा

एक पूर्व वरिष्ठ सलाहकार के ईमेल खाते में सेंध लगाकर उससे राष्ट्रपति अभियान के एक उच्च

पदस्थ अधिकारी को एक वायरस वाला” मेल भेजे जाने का उदाहरण दिया गया। मामले की

जानकारी रखने वाले दो लोगों ने कहा कि संदिग्ध ईरानी साइबर सेंध के इस मामले में बाइडन

और हैरिस के अभियान को भी निशाना बनाया गया और एफबीआई इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »