Lok Sabha Election में मोदी-शाह भी करेंगे शिवसेना के लिए प्रचार

साल 2022 में दो गुटों में बंटी शिवसेना

दरअसल, यह शिवसेना पार्टी एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली पार्टी है। साल 2022 में शिवसेना पार्टी दो

गुटों में बंट गई। एक गुट का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। वहीं, एक गुट का नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर

रहे हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने एकनाथ शिंदे गुट का असली शिवसेना दल बताया है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिवसेना नाम और पार्टी का चुनावी चिन्ह तीर-कमान एकनाथ

शिंदे गुट को मिल गई। वहीं, शिवसेना (उद्धव गुट) को मशाल निशान दी गई।

Lok Sabha Election में मोदी-शाह भी करेंगे शिवसेना के लिए प्रचार

इससे पहले बुधवार को  उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा चुनाव के

लिए पहली लिस्ट जारी की। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने लोकसभा चुनाव के लिए

कुल 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की। मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई

को टिकट दिया है।इसके अलावा मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई की

उम्मीदवारी की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »