
Manish Sissodia ने पत्नी के साथ चाय पीते हुए पोस्ट की तस्वीर
गौरतलब है कि सिसोदिया कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन
मामले के सिलसिले में लगभग 17 महीने से जेल में थे। शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय
ने सिसोदिया को जमानत दे दी, जिसके बाद यह उनका पहला पोस्ट है। मनीष सिसोदिया
को शनिवार को राजघाट जाना है। इसके बाद मंदिर जाएंगे और फिर पार्टी कार्यालय जाएंगे।
पार्टी कार्यालय में मनीष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं राजघाट जाने से पहले सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मनीष सिसोदिया ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो पत्नी के
साथ चाय पीते दिखाई दे रहे है। उन्होंने पोस्ट किया आज़ादी की सुबह की पहली चाय…..
17 महीने बाद!वह आज़ादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की
गारंटी के रूप में दी है।वह आज़ादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में साँस लेने के
लिए दी है। बता दें की मनीष सिसोदिया को नौ अगस्त को ही बेल मिली है।आज़ादी की
सुबह की पहली चाय….. 17 महीने बाद!वह आज़ादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों
को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है।