Mohan Bhagwat से मिले CM Yogi दो घंटे तक चली बैठक

Mohan Bhagwat से मिले CM Yogi दो घंटे तक चली बैठक
Mohan Bhagwat से मिले CM Yogi दो घंटे तक चली बैठक
जहां तक मुख्यमंत्री योगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की ताजा मुलाकात की
बात है तो आपको बता दें कि इस बारे में संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि योगी
आदित्यनाथ ने भागवत के साथ कुछ राष्ट्रीय समस्याओं और सामान्य मुद्दों पर
चर्चा की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
(आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात कर दो घंटे तक
विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। मथुरा में गौतम कुटीर में हुई इस मुलाकात के
कई मायने निकाले जा रहे हैं। हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही
नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। लोकसभा चुनावों में प्रदेश में
भाजपा को करारा झटका लगने के बाद यह उपचुनाव योगी सरकार के लिए
राजनीतिक रूप से बहुत मायने रखते हैं। हम आपको यह भी बता दें कि योगी
की मोहन भागवत के साथ पिछली मुलाकात 16 जून को गोरखपुर में हुई थी।
लोकसभा चुनाव परिणाम के तुरंत बाद योगी और भागवत की मुलाकात
लगभग आधे घंटे चली थी। हम आपको यह भी बता दें कि लोकसभा चुनावों
के बाद योगी और उनके दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच का विवाद दिल्ली तक भी
पहुँचा था और आलाकमान को हस्तक्षेप कर नेताओं के बीच संबंध सामान्य
करवाने पड़े थे। विवाद खत्म कराने के लिए आरएसएस के पदाधिकारियों ने
लखनऊ में नेताओं को आमने सामने बिठाकर बात कराई थी और मुद्दों का हल
किया था। हम आपको यह भी बता दें कि अभी बीते रविवार को ही वाराणसी
दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सरकार के कामकाज की तारीफ
करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद
मौर्य और ब्रजेश पाठक के परिश्रम को सराहा था।

Mohan Bhagwat से मिले CM Yogi दो घंटे तक चली बैठक

जहां तक योगी और भागवत की ताजा मुलाकात की बात है तो आपको बता दें कि

इस बारे में संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने भागवत के

साथ कुछ राष्ट्रीय समस्याओं और सामान्य मुद्दों पर चर्चा की। हम आपको बता दें

कि सरसंघचालक गौतम कुटीर में ठहरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने

सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले से भी मुलाकात की और सप्त कुटीर में करीब ढाई

घंटे रहे। हम आपको बता दें कि मथुरा में आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी

की बैठक हो रही है जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी कई समकालीन मुद्दों पर चर्चा करेंगे

और संगठन की भविष्य की योजनाओं का खाका तैयार करेंगे। बैठक में संगठनात्मक

लक्ष्यों पर भी चर्चा होगी जिन्हें अगले वर्ष तक हासिल किया जाएगा। हम आपको

बता दें कि संघ अगले वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »