
Pakistan पर खतरनाक वायरस अटैक
पाकिस्तान में कांगो वायरस का यह इस साल का अब तक का 13वां मामला है। पाकिस्तानी मीडिया
की रिपोर्ट के मुताबिक कांगो वायरस से संक्रमित एक शख्स की अब तक जान भी जा चुकी है।
पाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से फैल रहे कांगो वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है।
लोगों को बुखार, पीठ में दर्द, उल्टी, सिरदर्द, दस्त, मांसपेशियों में दर्द, गले मे खराश होने पर तुरंत
जांच कराने की सलाह दी है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कांगो वायरस भेड़ बकरियों, खरगोश
जैसे मवेशियों से फैलता है। इससे पहले, कांगो वायरस से पीड़ित एक 18 वर्षीय युवक ने पेशावर में
अंतिम सांस ली। कुछ लक्षणों के बाद मरीज का ध्यान 17 मई को खैबर टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया
गया। सूत्रों का हवाला देते हुए एआरवाई न्यूज ने बताया कि मरीज को तेज बुखार, शरीर में दर्द और
उल्टी जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे। चिकित्साकर्मियों और परिवार के सदस्यों सहित रोगी के संपर्कों
में किसी अन्य कांगो वायरस के मामले की पहचान नहीं की गई है।