
PKL के 12वें सीजन की शुरुआत 29 अगस्त से होने जा रहा है। नए सीजन का पहला मैच
तेलुगु टाइटंस और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा।
जबकि इसी दिन दूसरे मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स की टीम पुनेरी पलटन को चुनौती देगी।
2025 के अभियान में विशाखापत्तनम, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली में 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन की शुरुआत 29 अगस्त से होने जा रहा है।
नए सीजन का पहला मैच तेलुगु टाइटंस और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा।
जबकि इसी दिन दूसरे मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स की टीम पुनेरी पलटन को चुनौती देगी।
2025 के अभियान में विशाखापत्तनम, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली में 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
30 अगस्त को घरेलू टीम तेलुगु टाइटंस एक बार फिर मैट पर उतरेगी।
इस बार शाम के पहले मैच में यूपी योद्धा से उसका सामना होगा।
इसके बाद यू मुंबई की टीम गुजरात जायंट्स को चुनौती देगी।
PKL 12 Full Schedule: प्रो कबड्डी लीग का फुल शेड्यूल जारी, जानें मैच लिस्ट, वेन्यू से जुड़ी पूरी जानकारी
12 सितंबर से जयपुर के इंडोर हॉल, एसएमएस स्टेडियम में पीकेएल के मुकाबले होंगे।
यहां पहले दिन दो बार की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स
और बेंगलुरु बुल्स के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा
जिसके बाद तमिल थलाइवाज और बंगाल वॉरियर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।
इस सीजन का लीग चरण 13 अक्तूबर से दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
में अपने चरण पर होगा। पटना पाइरेट्स का सामना हरियाणा स्टील्रस से होगा
जबकि यू मुंबा की टीम यूपी योद्धा के साथ होगी।
लीग राउंड ट्रिपल हेडर के साथ समाप्त होंगे। प्लेऑफ के शेड्यूल की घोषणा बाद में होगी।