PM Modi के Poland और Ukraine दौरे से क्या हासिल हुआ

PM Modi के Poland और Ukraine दौरे से क्या हासिल हुआ
PM Modi के Poland और Ukraine दौरे से क्या हासिल हुआ
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी
जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड और यूक्रेन यात्रा का क्या महत्व
है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह दोनों ही यात्राएं काफी अहम रहीं। उन्होंने कहा कि पोलैंड में
प्रधानमंत्री का जिस तरह से स्वागत हुआ और दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए
जिस तरह से गर्मजोशी दिखाई वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि यूरोप में सिर्फ पोलैंड ही बचा था
जिसके भारत के साथ संबंध प्रगाढ़ नहीं थे जबकि दोनों देशों के रिश्तों का काफी पुराना इतिहास
रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की यात्रा के बाद हालात बदलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दोनों
देशों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते भी दर्शा रहे हैं आने वाले दिनों में भारत और पोलैंड संबंधों
का नया रूप सामने आयेगा।
 

PM Modi के Poland और Ukraine दौरे से क्या हासिल हुआ

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि भारत और पोलैंड की कंपनियों ने एक

दूसरे के देश में निवेश के लिए जो रुचि दिखाई है उससे व्यवसायिक संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।

उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में व्यापारिक संबंध दो देशों के रिश्तों की मजबूती का

आधार बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पोलैंड ने अपने संबंधों को “रणनीतिक

साझेदारी” के स्तर तक उन्नत किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके पोलिश

समकक्ष डोनाल्ड टस्क के बीच व्यापक वार्ता के बाद कुशल श्रमिकों की आवाजाही को

बढ़ावा देने के लिए एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि

बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों को महत्वपूर्ण रूप से विस्तारित

करने का संकल्प व्यक्त किया। टस्क ने घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और अपने

सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने के नयी दिल्ली के प्रयासों में एक प्रमुख भागीदार बनने

की वारसॉ की इच्छा भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »