PM बोले- हमारा सहयोग और मजबूत होगा

PM बोले- हमारा सहयोग और मजबूत होगा
PM बोले- हमारा सहयोग और मजबूत होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि देश
था और यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि जब हम गणतंत्र के 75 साल पूरे होने का जश्न
मना रहे हैं, तो इंडोनेशिया एक बार फिर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बना है। मैं राष्ट्रपति
प्रबोवो सुबियांतो का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के
राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दिल्ली के
हैदराबाद हाउस में भारत और इंडोनेशिया के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि देश था और
यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि जब हम गणतंत्र के 75 साल पूरे होने का जश्न मना
रहे हैं, तो इंडोनेशिया एक बार फिर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बना है। मैं राष्ट्रपति
प्रबोवो सुबियांतो का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं।

PM बोले- हमारा सहयोग और मजबूत होगा

 

पीएम मोदी ने कहा कि 2018 में इंडोनेशिया की मेरी यात्रा के दौरान हमने अपनी साझेदारी

को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में आगे बढ़ाया। आज राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ

आपसी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई। रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के

लिए रक्षा क्षेत्र में विनिर्माण और आपूर्ति में साथ काम किया जाएगा। हमने समुद्री सुरक्षा,

साइबर सुरक्षा, आतंकवाद निरोध और डी-रेडिकलाइजेशन में सहयोग पर भी दल दिया है।

समुद्री सुरक्षा और संरक्षा में हुए समझौते से अपराध की रोकथाम, खोज और बचाव तथा

क्षमता निर्माण में हमारा सहयोग और मजबूत होगा। पिछले कुछ वर्षों में हमारा द्विपक्षीय

व्यापार तेजी आई है और पिछले वर्ष यह 30 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया।इंडोनेशिया

के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा कि मैं भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा में मुझे

दिए गए सम्मान के लिए अपनी सर्वोच्च कृतज्ञता दोहराना चाहता हूं। आज राष्ट्रपति ने मेरा

बहुत सम्मान के साथ स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार तथा मेरे और

मेरी सरकार के बीच बहुत गहन और बेहद स्पष्ट चर्चा हुई। हमने साझा हित के कई प्रमुख

क्षेत्रों पर चर्चा की। हम आर्थिक क्षेत्र में सहयोग के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं। मैंने अपनी

टीम को विनियमन को तेज करने, नौकरशाही को कम करने और भारत-इंडोनेशिया के

साझा द्विपक्षीय हितों को सबसे आगे रखने के निर्देश दिए हैं।राष्ट्रपति तीन दिवसीय

यात्रा पर बृहस्पतिवार रात यहां पहुंचे। प्रबोवो सुबियांतो का गणतंत्र दिवस समारोह में

मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों में

मजबूती आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में इंडोनेशिया की यात्रा की थी, जिस

दौरान भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »