
PM मोदी के सामने अचानक खड़े हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति
आज एक बार फिर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत में हैं। इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति
ने ऐसा खेल किया है, जिसने भारत को खुश कर दिया है और पाकिस्तान में तबाही मचा
दी है। प्रवोवो सुबियांतो ने भारत आने से पहले एक ट्वीट किया। उस ट्वीट में सुबियांतो
ने कुछ ऐसी बात लिख दी जिसने पाकिस्तान में भूचाल ला दिया। प्रबोवो सुबियांतो जब
भारत के लिए निकल रहे थे तो उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं भारत के दौरे
के बाद मलेशिया जाऊंगा। यहां मलेशिया शब्द जानबूझकर लिखा गया है। कई जानकारों
का कहना है कि भारत ने अपनी कूटनीतिक ताकत दिखाकर सुबियांतो से मलेशिया
लिखवाया है। ये ऐसे वक्त में इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि पाकिस्तान बीते तीन
हफ्ते से राग अलाप रहा था कि सुबियांतो कुछ घंटे भारत में व्यतित करने के बाद सीधा
पाकिस्तान आएंगे।सुबियांतो पीएम मोदी के सामने खड़े हुए और अपने दिल की बातें
बोलनी शुरू कर दी। डोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कह कि मैं भारत की
अपनी पहली राजकीय यात्रा में मुझे दिए गए सम्मान के लिए अपनी सर्वोच्च कृतज्ञता
दोहराना चाहता हूं। राष्ट्रपति ने भारत को इंडोनेशिया की स्वतंत्रता संग्राम के समय
दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इंडोनेशिया में
भारतीय दूतावास की जमीन भारत को उपहार के रूप में दी गई थी। तब अन्य देशों
ने इंडोनेशिया को मान्यता नहीं दी थी। उन्होंने भारत को ब्रिक्स में इंडोनेशिया की
स्थायी सदस्यता का समर्थन करने और ग्लोबल साउथ की आवाज बनने के
लिए भी धन्यवाद दिया।