Rishi Kapoor से जुड़ी इस बात का पछतावा

Rishi Kapoor से जुड़ी इस बात का पछतावा 
Rishi Kapoor से जुड़ी इस बात का पछतावा 

ऋषि कपूर ने किया था रिद्धिमा को कॉल

गैलाटा के साथ बातचीत में रिद्धिमा कपूर और उनके पति भरत साहनी ने उनसे

जुड़ी कई बातें शेयर की। रिद्धिमा ने बताया कि कैसे दिवंगत अभिनेता ने निधन

से दो दिन पहले उन्हें फोन किया था, लेकिन वह उनका फोन नहीं उठा पाई थीं।

उन्होंने बताया कि पापा ने मुझे कॉल किया था और वह मिस्ड कॉल अभी भी मेरे

फोन में है।इसके आगे उन्होंने बताया कि काश मैंने वो कॉल उठा लिया होता।

इसके बाद उनसे कोई बात नहीं हो पाई थी, क्योंकि वह अस्पताल में थे। मेरे

पास अभी भी उस मिस्ड कॉल का स्क्रीनशॉट है, क्योंकि वह आखिरी बार था,

जब उन्होंने कॉल किया था। हालांकि, मैंने उसके बाद उन्हें फोन किया था,

लेकिन वह बात नहीं कर पाए थे।

Rishi Kapoor से जुड़ी इस बात का पछतावा

बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर का निधन साल 2020 में हुआ था। उस समय

पहला लॉकडाउन लगा था और रिद्धिमा दिल्ली में थीं। ऐसे में वह निधन के दो

दिन बाद स्पेशल परमिशन के साथ मुंबई पहुंची थीं। रिद्धिमा कपूर को

फेसटाइम के जरिए ही दिवंगत अभिनेता की अंतिम यात्रा दिखाई गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »