
Stock Market में अचानक आई तूफानी तेजी
– अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी उछाल के चलते आज भारतीय बाजार में भी तेजी देखने
को मिल रही है। विशेषकर आईटी शेयरों में तेजी देखी जा रही है। इस बीच, जापान का निक्केई
5.6 प्रतिशत चढ़ गया।- 9 अप्रैल को आरबीआई एमपीसी की बैठक के फैसले आने वाले हैं, ऐसे
में उम्मीद है कि रेपो रेट में 25 फीसदी की कमी आ सकती है, जिसके कारण बाजार सकारात्मक
बना हुआ है। सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है, जिसके चलते
निफ्टी और सेंसेक्स में तेजी देखने को मिल रही है। बड़े निवेशक भी इस गिरावट पर अपने
पोर्टफोलियो में अच्छे स्टॉक जोड़ रहे हैं।- कच्चे तेल की कीमत गिर गई है। यह 65 डॉलर प्रति
बैरल से नीचे आ गया है। जो अगस्त 2021 का सबसे निचला स्तर है। ट्रम्प के टैरिफ़ से बड़ी
गिरावट आई है।बीएसई के शीर्ष 30 शेयरों में से सभी शेयर हरे क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे।
सबसे ज्यादा बढ़त जोमैटो और टाइटन के शेयरों में हुई है, जिनमें 4 फीसदी से ज्यादा की
तेजी आई है। वहीं, एसबीआई, एलटी और एशियन पेंट्स के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी आई है।