
गहलोत ने निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना जनता का विश्वास खो चुका आयोग भाजपा के लिए
कर रहा काम राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों को मिला समर्थन चुनाव साख खतरे में।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग
पर जनता का विश्वास खोने और भाजपा के पक्ष मेंकाम करने का आरोप लगाया।
गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है
कि पहले भारत के चुनाव आयोग की साख इतनी मजबूत हुआ करती थी
कि दूसरे देश अपने यहां चुनाव करवाने के लिए
भारत के चुनाव आयोग से प्रशिक्षण लेते थे
लेकिन आज भारत की जनता ही उसे शक की निगाह से देख रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलोकतांत्रिक कृत्यों ने भारत
के सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों का भी सत्यानाश कर दिया है।
गहलोत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए
आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया
कि आयोग वोट चोरी में भाजपा की मदद कर रहा है।
Vote Theft Allegations | कांग्रेस ने लगाया निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का आरोप, बोले- दोनों ने मिलकर किया
गहलोत ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जनता का विश्वास खो दिया है
और वह भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मतदाता सूची में कथित धांधली के मुद्दे पर शुक्रवार
को यहां ‘वोट अधिकार रैली’ को संबोधित करेंगे।
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित इस रैली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया
उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला
राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और कई अन्य नेता भी भाग लेंगे।
इस सभा से एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरु
के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े सामने रखते हुए आरोप लगाया था
कि मतदाता सूची में हेरफेर करके ‘‘वोट चोरी’’ का मॉडल भारतीय जनता
पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए लागू किया गया