
Wayanad को लेकर अमित शाह से मिलीं प्रियंका गांधी
इस मुलाकात के दौरान 21 और सांसद मौजूद थे। प्रियंका ने अमित शाह से वायनाड के
लिए 2221 करोड़ का रिलीफ फंड जारी करने की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि अब,
4 महीने बीत चुके हैं और वह राहत नहीं मिल रही है। मैंने गृह मंत्री से अपील की है और
उन्होंने बहुत दयालुता से हमारी बात सुनी है।’ मैंने उनसे अपील की है कि हम राजनीति
से ऊपर उठें और वास्तव में प्रभावित लोगों के दर्द और पीड़ा को पहचानें। उन्होंने कहा
कि केरल के सभी सांसदों की ओर से, उनसे (केंद्रीय गृह मंत्री) से हमारी अपील है कि
उन्हें इस पर बहुत गंभीरता से विचार करना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा है कि क्या किया
गया है और क्या किया जा सकता है, दोनों का ब्यौरा देंगे।वायनाड के मतदाताओं ने
लगातार तीसरी बार गांधी परिवार को विजय दिलाई और राहुल गांधी के उत्तराधिकारी
के रूप में उनकी बहन प्रियंका को सांसद चुना। सत्तारूढ़ वाम दल और भारतीय जनता
पार्टी (भाजपा) द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2019 और 2024 में केरल के वायनाड
लोकसभा क्षेत्र से चुनावी जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार उत्तर प्रदेश के
रायबरेली से भी विजयी रहने के कारण उन्होंने इसे (वायनाड सीट को) खाली कर दिया,
जिसके बाद पार्टी ने प्रियंका को मैदान में उतारा। प्रियंका ने गांधी परिवार के लिए
वायनाड की प्राथमिकता को प्रदर्शित करते हुए 4.10 लाख से अधिक वोटों के प्रभावशाली
अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस ने पलक्कड़ विधानसभा सीट भी बरकरार रखी।