
ब्राउन कलर लिप लाइनर
अगर आपको कॉफी शेड की लिपस्टिक को अप्लाई कर रही हैं, तो इसके
साथ आप ब्राउन कलर लिप लाइनर लगा सकती हैं। क्योंकि लाइट कलर
के साथ डार्क कलर अच्छा लगता है। इसके लिए आप क्रेयॉन या पेंसिल
वाले लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
पर्पल शेड लिप लाइनर
आजकल की लड़कियों को पिंक कलर लिपस्टिक अप्लाई करना काफी पसंद
आ रहा है। आप पिंक लिपस्टिक के साथ पर्पल कलर के लिप लाइनर को
अप्लाई कर सकती हैं। पर्पल शेड लिप लाइनर से आउटलाइन करने से आपके
लिप्स पाउटी लगते हैं। इससे लिप्स की शेप अलग से दिखाई देती है। वहीं
अगर आप इस शेड के क्रेयॉन कलर को चूज करती हैं, तो आपके लिप्स काफी अच्छे लगेंगे।
पिंक कलर लिप लाइनर
अगर आप चाहती हैं कि लिप्स शेप अच्छी लगे, तो लिपस्टिक लगाने से पहले
लिप लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि जब आप न्यूड कलर की
लिपस्टिक के साथ पिंक कलर लिप लाइनर को अप्लाई करती हैं, तो आपको
इसमें लाइट और डार्क सारे शेड मिल जाएंगे। इससे आपके लिप्स की शेप भी अच्छी लगेगी।
अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए न्यूड लिपस्टिक के साथ अप्लाई करें ये लिप लाइनर
लिप लाइनर स्टोर से ही लेना चाहिए, जिससे कि लिप्स पर कोई दिक्कत न हो।
लिप लाइनर को हाथ पर लगाकर चेक कर लेना चाहिए। इससे आपको यह
पता चलेगा कि यह लंबा चलेगा या नहीं। इस दौरान कलर का ध्यान जरूर
रखना चाहिए और आपके स्किन टोन से मैच करें।