
अनदेखी के विपक्ष के आरोप को बेबुनियाद बताया
उन्होंने विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) शासित उनके गृह राज्य तमिलनाडु के लिए की गई
पहलों को रेखांकित करते हुए कहा कि केंद्र किसी राज्य को नजरअंदाज नहीं कर रहा है। सीतारमण
ने तमिल में भी कुछ द्रमुक सदस्यों को जवाब दिया और कहा कि केंद्र ने तमिलनाडु के लिए बहुत
कुछ किया है, जिनमें राज्य की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा,
वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही थे, जिन्होंने जल्लीकट्टू पर से प्रतिबंध हटा दिया।केरल के संबंध
में उन्होंने ने कहा कि 2014 से राज्य में 1,300 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण
किया गया है और साथ ही दूसरे कई कदम भी उठाए गए हैं। तमिलनाडु और केरल की सरकारों के
साथ ही इन राज्यों से ताल्लुक रखने वाले सदस्यों ने केंद्र द्वारा उनकी जरूरतों को नजरअंदाज
करने और बजट में आवश्यक धन मुहैया नहीं कराने पर चिंता जताई थी। सीतारमण ने यह भी
उल्लेख किया कि तेलंगाना कभी राजस्व अधिशेष राज्य था और अब यह राजस्व घाटे का सामना
कर रहा है। राज्य में अब कांग्रेस की सरकार है। सीतारमण के जवाब के दौरान कई विपक्षी दलों ने
भी सदन से बहिर्गमन भी किया।सीतारमण ने करीब दो घंटे के अपने जवाब में कहा कि केंद्रीय
बजट में पूंजीगत व्यय आवंटन में कोई कटौती नहीं की गई है।