
नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
ने जब से अपनी लाडली बेटी राहा की फोटो दिखाई है, तब से फैंस उनकी क्यूटनेस
पर फिदा हैं। राहा से जुड़े अब तक कई पोस्ट और वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसे
देख फैंस उस पर अपना दिल हार बैठते हैं। बॉलीवुड के क्यूट और ग्लैमरस कपल
में Ranbir Kapoor और Alia Bhatt का नाम जरूर आता है। इनकी जोड़ी ऑनस्क्रीन
और ऑफस्क्रीन फैंस को काफी पसंद आती है। आलिया और रणबीर के साथ ही इनकी
बेटी राहा के भी खूब जलवे हैं। इस स्टार किड की अभी से फैन फॉलोइंग है। रणबीर-
आलिया के फैंस राहा के वीडियो और पोस्ट देखना भी काफी पसंद करते हैं।
‘चाचू’ के साथ घुमने निकलीं राहा कपूर
हर वीकेंड ऐसा हो जाता है, जब राहा को कोई न कोई बाहर घुमाने जाता ही है। पिछली
बार मौसी शाहीन भट्ट, राहा को थोड़े वक्त के लिए सैर सपाटे पर ले गई थीं। इस बार ये
जिम्मेदारी उनके ‘चाचू’ ने उठाई है। रणबीर और आलिया की नन्ही राहा को अयान
मुखर्जी (Ayan Mukerji) संडे की सुबह घुमाने निकले। इस दौरान आलिया के एक्सप्रेशन्स
ने फैंस का ध्यान खींचा है।
अपने ‘चाचू’ के साथ सैर सपाटे पर निकलीं Ranbir Kapoor
राहा के साथ अयान एक कैफे में नाश्ते के लिए आए थे। जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह
उसी जगह से कुछ सामान खरीदते नजर आए। राहा ने पैकेट को अपने हाथों में पकड़ा है। इस
दौरान पैपराजी ने मौका देखते ही इनका वीडियो शूट कर लिया है। अयान टी शर्ट और शॉर्ट्स
में थे। वहीं, राहा ने प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी।