
- अमरोहा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव की संयुक्त सभा
- से की जाएगी। इसके लिए 12 से 16 अप्रैल के बीच की तिथि प्रस्तावित की गयी है। प्रदेश में
- पहले व दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर मतदान होना है। लखनऊ।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अप्रैल के मध्य में इंडिया गठबंधन की पहली रैली होने जा रही है।
- इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। अगले सप्ताह इसकी शुरुआत अमरोहा में कांग्रेस के पूर्व
- अध्यक्ष राहुल गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव की संयुक्त सभा से की जाएगी। इसके
- लिए 12 से 16 अप्रैल के बीच की तिथि प्रस्तावित की गयी है। प्रदेश में पहले व दूसरे चरण
- में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर मतदान होना है। इसमें कांग्रेस सहारनपुर, अमरोहा,
- बुलंदशहर, गाजियाबाद सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इन सीटों पर प्रचार-प्रसार काफी जोरों
- पर है। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी के प्रमुख नेताओं व इंडिया गठबंधन
- की संयुक्त रैली का प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।
-
अप्रैल के मध्य में पश्चिमी यूपी में राहुल अखिलेश करेंगे संयुक्त रैली
- इसके तहत अमरोहा में राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त रैली कराने के साथ-साथ पहले
- दो चरण के लिए कई अन्य प्रमुख नेताओं की सभा का भी कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
- कांग्रेस वार रूम के संजय दीक्षित ने बताया कि इसी के साथ सहारनपुर में प्रियंका गांधी के रोड
- शो व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट की सभाओं का कार्यक्रम
- मांगा गया है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष
- मल्लिकार्जुन खरगे व कुछ अन्य नेताओं के लिए भी कार्यक्रम भेजा गया है। एक-दो
- दिन में इनकी सभाओं के कार्यक्रम फाइनल होने शुरू हो जाएंगे।
- गाजियाबाद सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इन सीटों पर प्रचार-प्रसार काफी जोरों पर है।
- इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी के प्रमुख नेताओं व इंडिया गठबंधन की
- संयुक्त रैली का प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।