
अब फूलगोभी से कीड़े निकालना होगा बहुत आसान
बता दें कि फूलगोभी नम वातावरण में जमीन के नीचे उगती है। जिसके वजह से इसमें कीड़े
लग जाते हैं। वहीं इसके घने पत्तों और स्टेम्स में कीड़े आसानी से छिप जाते हैं। यह
कीड़े फूल के अंदर गहराई तक जा सकते हैं। ऐसे में इन कीड़ों को पहली नजर में
पहचानना मुश्किल होता है।फूल गोभी से कीड़ा निकालने का सबसे आसान और
प्रभावी तरीका है कि आप इसको नमक के पानी में भिगो दें। नमक का पानी
गोभी में छिपे कीड़ों और गंदगी को निकालने में सहायता करता है। सबसे पहले
एक बड़े कटोरे में हल्का गुनगुना पानी भर लें और इसमें 2-3 चम्मच नमक डालकर
इसको घुलने दें। अब गोभी को बड़े टुकड़े में काटकर इन्हें 15-20 मिनट के लिए
पानी में डुबोकर रखें।इसके बाद गोभी को पानी में डालकर धीरे-धीरे घुमाएं
और अब गोभी को ठंडे पानी से धो लें, जिससे कि बचा हुआ नमक और कीड़े
निकल जाएं। यह उपाय गोभी से कीड़े निकालने के लिए काफी कारगर
साबित होगी। क्योंकि नमक कीड़ों को इरिटेट करता है। फूल गोभी से कीड़े
निकालने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसको हल्दी के पानी में कुछ
देर के लिए डुबो दें। हल्दी जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुणों के लिए जानी जाती
है। इसकी तेज महक कीड़ों को निकालने में मदद करती है।सबसे पहले एक
बड़े कटोरे में गर्म पानी में 1-2 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। अब इसमें
15 मिनट के लिए गोभी भिगोने के लिए डाल दें।