अमेरिका को मोदी जैसे नेता की जरूरत

अमेरिका को मोदी जैसे नेता की जरूरत

 नई दिल्ली। JP Morgan CEO praised PM Modi जेपी मार्गन चेज के चेयरमैन

और सीईओ जेमी डिमोन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने

भारत में अविश्वसनीय काम किया है। PM Modi जेपी मार्गन चेज के चेयरमैन और

सीईओ जेमी डिमोन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। डिमोन ने प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में अविश्वसनीय काम किया

है। डिमोन ने गरीबी उन्मूलन बुनियादी ढांचे के विकास और नौकरशाही में सुधार को

लेकर पीएम मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की। इकोनमिक क्लब आफ न्यूयार्क द्वारा

आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिमोन ने गरीबी उन्मूलन, बुनियादी

ढांचे के विकास और नौकरशाही में सुधार को लेकर पीएम मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की।

मोदी ने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

जेमी डिमोन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

है और भारत में “अविश्वसनीय काम” कर रहे हैं। डिमोन ने मोदी सरकार द्वारा लागू किए

गए आर्थिक सुधारों की सराहना की और कहा कि उनमें से कुछ को अमेरिका में भी पेश

किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भी मोदी जैसे सख्त नेता की जरूरत है।

जेपी मार्गन के सीईओ ने और क्या कहा

  • डिमोन ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने लगभग 70 करोड़ लोगों के बैंक खाते
  • खोले, जिससे आबादी के एक महत्वपूर्ण हिस्से तक वित्तीय पहुंच सुनिश्चित हुई है।
  • उन्होंने कहा कि यह देखना पूरी तरह अद्भुत है कि जहां प्रत्येक नागरिक को हाथ,
  • आंख और अंगुली से पहचाना जाता है।
  • भारत की शिक्षा प्रणाली और बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है और ऐसा
  • सिर्फ एक न्यायप्रिय और सख्त व्यक्ति के कारण संभव हो सका है।
  • नौकरशाही के बनाए जाल को तोड़ने के लिए सख्त होना होगा और मोदी वहीं कर रहे
  • हैं। डिमोन ने उन विदेशी सरकारों को भी आड़े हाथ लिया, जो भारत को जलवायु
  • परिवर्तन और श्रम अधिकारों पर भाषण देते हैं।

अमेरिका को मोदी जैसे नेता की जरूरत

डिमोन ने मोदी की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बावजूद अक्सर उनकी आलोचना करने के

लिए भारत के उदारवादी प्रेस को भी आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की

नीतियों ने लगभग 40 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला है और यह एक बड़ी

उपलब्धि है, जिसे माना जाना चाहिए। डिमोन ने वित्तीय समावेशन में भारत द्वारा की

गई प्रगति को भी सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »