
Arvind Kejriwal News LIVE आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज गुरुवार को ईडी की रिमांड अवधि खत्म हो रही हैं।
ऐसे में ईडी आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।
अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि आज ईडी केजरीवाल के रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी या फिर
दिल्ली सीएम न्यायिक हिरासत में जेल जाएंगे। जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी नीति
घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिमांड अवधि समाप्त होने पर ईडी आज गुरुवार को मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में करेगी पेश। अब देखना ये होगा कि आज ईडी केजरीवाल
के ईडी रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी या केजरीवाल न्यायिक
Table of Contents
Toggleकोर्ट रूम में आतिशी, गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल मौजूद
पेशी के लिए अरविंद केजरीवाल को लेकर ईडी की टीम राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची है।
इस दौरान कोर्ट रूम में दिल्ली की मंत्री आतिशी और गोपाल राय भी मौजूद हैं।
वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं।
ईडी के समन से क्यों बचते रहे केजरीवाल- भाजपा नेता
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर भाजपा नेता और वरिष्ठ वकील
नलिन कोहली ने कहा, “प्रत्येक नागरिक को अदालत में जाने, शिकायत दर्ज कराने का
अधिकार है। अरविंद केजरीवाल ने अपने कानूनी सलाहकारों के माध्यम से अपनी याचिका
में यही किया है, लेकिन समान रूप से ईडी को इसका जवाब देने का अधिकार है। यह एक
अदालती प्रक्रिया है, अदालत तय करेगी कि क्या होना है। बड़ा राजनीतिक मुद्दा यह है कि
अरविंद केजरीवाल ने लगातार 8 मौकों पर समन से बचने का विकल्प क्यों चुना?”
ईडी की हिरासत से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मंत्रियों के माध्यम से जारी
प्रशासनिक आदेश को भाजपा गैरकानूनी बता रही है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मिलकर इसकी शिकायत की।
उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की।