
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अखिलेश और राहुल की संयुक्त रैली में हुए
हंगामे का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में, राहुल और अखिलेश स्टेज
पर नजर आ रहे हैं और नीचे भारी संख्या में कार्यकर्ता स्टेज की ओर भागते नजर आ
रहे हैं। समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि अब दोनों नेता
यमुनापार के मुंगारी में संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन ने
इलाहाबाद सीट कांग्रेस को दी है, जहां से उज्ज्वल रमण सिंह प्रत्याशी हैं। वहीं
फूलपुर सीट से समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य को मैदान में
उतारा है। समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में
लोग बैरिकेड तोड़कर मंच पर चढ़ गए, जिससे मंच पर जगह ही नहीं बची।
अखिलेश स्टेज पर नजर आ रहे हैं और नीचे भारी संख्या में
कार्यकर्ता स्टेज की ओर भागते नजर आ रहे हैं।