आंवला की मदद से घर पर बनाएं शैम्पू

आंवला की मदद से घर पर बनाएं शैम्पू
आंवला की मदद से घर पर बनाएं शैम्पू
आंवला सालों से हमारी दादी-नानी के बालों की खूबसूरती का हिस्सा रहा है क्योंकि
इसमें विटामिन सी और टैनिन सहित कई खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आंवला
में मौजूद पोषक तत्व बालों को काला, लंबा व घना बनाया जा सकता है। अमूमन यह
देखने में आता है कि आंवला को हम मास्क के रूप में इस्तेमाल करते हैं और बालों की
केयर करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो आंवला शैम्पू बनाकर भी अपने बालों को
पैम्पर कर सकते हैं।यूं तो आपको मार्केट में कई ब्रांड के आंवला शैम्पू आसानी से
मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे खुद घर पर भी बना सकते हैं। तो
चलिए आज इस लेख में हम आपको आंवला शैम्पू बनाने की कुछ रेसिपीज के
बारे में बता रहे हैं-यह शैम्पू बालों को मज़बूत बनाने, रूसी को कम करने और
बालों की हेल्दी ग्रोथ में मदद करता है।
छाने हुए लिक्विड शैम्पू की तरह इस्तेमाल करें। इसे अपने स्कैल्प और

बालों में मसाज करें, फिर पानी से अच्छी तरह धो लें।

आंवला और हिबिस्कस शैम्पू

हिबिस्कस बालों में नेचुरल शाइन लेकर आता है और समय से

पहले सफ़ेद होने से रोकता है। जिससे बालों के प्राकृतिक रंग

को बनाए रखने में मदद मिलती है।

आवश्यक सामग्री-

2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर

5-6 हिबिस्कस फूल (ताज़े या सूखे)

1 बड़ा चम्मच रीठा पाउडर

2 कप पानी

आवश्यक सामग्री-

2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर

2 बड़े चम्मच नारियल का दूध

1 बड़ा चम्मच रीठा पाउडर

1 कप पानी

आंवला की मदद से घर पर बनाएं शैम्पू

एक कटोरी में आंवला पाउडर और रीठा पाउडर मिलाएं।

1 कप पानी डालें और मिश्रण को उबाल लें।

जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे छान लें।

अब छाने हुए तरल पदार्थ को नारियल के दूध में मिलाएं।

अब इसे बालों पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें।

अंत में, आप बालों को पानी से अच्छी तरह धो लें।

– मिताली जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »