
,खोरधा। दिल्ली से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी की नेता
स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले पर भाजपा नेताओं की
ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल
के पीएम बिभव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन बीजेपी
का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा दें।
जो हुआ वो गलत हुआ: सीएम हिमंत
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,”इस मामले पर कोई राजनीति नहीं होनी
चाहिए। हम वैचारिक रूप से उनके (स्वाति मालीवाल) साथ नहीं हैं, लेकिन
जब महिलाओं के खिलाफ कोई अपराध होता है, तो आवाज उठाना हमारा
काम है। स्वाति मालीवाल ने याचिका दायर की है उन्होंने दिल्ली पुलिस से
शिकायत की है कि उनके साथ जो हुआ वह बहुत गलत है। सवाल यह है कि
जब यह हो रहा था तो वह (अरविंद केजरीवाल) कहां थे? अभी भी उस आदमी
(विभव कुमार) के साथ घूम रहे हैं, वह उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर
रहे हैं सीएम सरमा ने कहा, “केजरीवाल अब अपराधी बन गए हैं और स्वाति
मालीवाल के पोस्ट से इसकी पुष्टि हो गई है।”
आरोपी बिभव के साथ क्यों घूम रहे हैं केजरीवाल
”बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि मालीवाल पर हमला केजरीवाल के इशारे
पर किया गया और उनके साथ हिंसा की गई। इससे पहले 16 मई को बीजेपी
के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल इस मामले में आरोपी अपने सहायक बिभव कुमार को बचा रहे हैं।
स्वाति मालीवाल ने पुलिस को ढ़ाई पन्ने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
बता दें कि इस शिकायत में स्वाति मालीवाल ने बताया कि बिभव कुमार ने
उनकी बहुत बुरी तरीके से और काफी देर तक पिटाई की। उन्हें थप्पड़ मारा,
लातों से मारा, पेट में मारा और शरीर के अन्य हिस्से पर चोट पहुंचाया।
इससे वह अचेत हो गई थी।